फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अयोध्या में लखनऊ की महिला हैंडबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अयोध्या में 27 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित सीनियर स्टेट महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ की सीनियर महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम की कप्तान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौम्या श्रीवास्तव के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। कांस्य पदक विजेता टीम में प्रिया (लखीमपुर), शिवानी, शिवानी भारती, सुकृति, उरप्रीत, नाही शर्मा, अनुषा, सखी, निशा, लक्ष्मी और डॉली सहित सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम को पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के कोच मोहम्मद तौहीद ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ खेलते हुए लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें