फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ की साक्षी और स्वास्ति चंद्रा क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बरेली में खेली जा रही राम मूर्ति मेमोरियल प्रथम यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली व उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के जूनियर बालिका अंडर-17 आयु वर्ग में साक्षी तिवारी और स्वास्ति चंद्रा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के तीसरे दौर में लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव ने गाजियाबाद के वंश सुंद्रियाल को 11-9, 11-6, 11-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं आशुतोष सिंह ने गौतमबुद्धनगर के गर्व सिंगला को एकतरफा मुकाबले में 11-5, 11-7, 11-2 से मात दी। हालांकि लक्ष्य कुमार, सैयद अली अब्बास और शौर्य गोयल को अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। अंडर-17 जूनियर बालक वर्ग में लखनऊ के खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। लक्ष्य कुमार ने वाराणसी के दक्ष रोकाड़िया को 11-2, 11-5, 11-3 से हराया। अक्षज सिंह ने आगरा के रितेश कुमार को कड़े मुकाबले में 3-2 से शिकस्त दी। वहीं प्रणीत अग्रवाल ने गाजियाबाद के वंश को 3-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। लखनऊ के शौर्य गोयल ने प्रभव कुमार को सीधे सेटों में हराया। बालिका वर्ग में अमाया सिंह, वर्तिका सिंह और आद्या गोयल को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें