लखनऊ। गोरखपुर स्थित बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक व बालिका जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ की आध्या सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 11 से 13 मार्च तक आयोजित की गई इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के जिमनास्टों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आध्या सिंह केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जिमनास्टिक कोच रविकांत के निर्देशन में अभ्यास करती हैं। कोच रविकांत ने बताया कि प्रतियोगिता में लखनऊ के 11 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्रीड़ा अधिकारी सहित खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने आध्या सिंह और अन्य खिलाड़ियों को बधाई दी।