अवध रत्न सम्मान से नवाजी गईं विभूतियां।
- फोटो : ??? ?????
लखनऊ। अवध महोत्सव में शनिवार को प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की ओर से शहर की विभिन्न विभूतियों को अवध गौरव रत्न से नवाजा गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा, ऋतु सिंह, एआरटीओ, सरिता सिंह वरिष्ठ नृत्यांगना, उड़ान संस्था की संस्थापिका शुचिता पांडेय, पार्श्व गायिका पुनीता भटनागर, हस्तशिल्पी मंदाकिनी बहुगुणा, अंकिता बाजपेई नृत्यांगना और समाज सेविका मौनी मिश्रा को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर अवध महिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं, फि ल्म अभिनेता अर्पित सिंह, रामलीला दशहरा कमेटी के श्रीराम नाथ शुक्ला और शिक्षक डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव को अवध पुरुष रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी शृंखला में बाल गायिका बानी चावला, आरोही नाहिल, श्रीजाम्या, तेजस्वी पोरवाल, यशस्वी पोरवाल, पलक वर्मा, इप्शिता अरोड़ा, आकर्ष सूर्यवंशी, उन्नति श्रीवास्तव और बाल नृत्यांगना तनु कुमारी को अवध बाल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत स्वरा त्रिपाठी, भाव्या श्रीवास्तव, वैष्णवी शुक्ला, कृतिका शर्मा और आद्या तिवारी की हे शारदे मां... पर नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद ध्रुविका धवन ने दुर्गा स्तुति में देवी दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन करवाए। अविका त्रिवेदी ने ऐ मेरे वतन के लोगों..., अंशिका शुक्ला, नासिरा परवीन, सरफ राज ने सुनों गौर से दुनिया वालों..., जया शुक्ला ने एक प्यार का नगमा... गीत पर नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। इसी प्रकार अवनी शुक्ला, प्रणय मानवानी, मन्नत निगम, मेधा पांडेय, ऐश्वर्या चंद्रा, सोनाली पांडेय, उर्वशी पाहूजा, जागृति लखमानी, आशु तिवारी ने फि ल्मी व गैर फिल्मी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान संपूर्ण शुक्ला, अरविंद सक्सेना, प्रिया पाल, पवन पाल, अनुराग शाह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।