फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटीई निलंबित, जीआरपी ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: इस प्रकरण में क्राइम से इंद्रभूूषण भी खबर दे रहे हैं। टीटीई निलंबित, जीआरपी ने शुरू की जांच -टीटीई के भाई ने कराई मारपीट की एफआईआर   -यात्री एसोसिएशन ने लिया संज्ञान, रेलमंत्री से करेंगे शिकायत माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ। बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री को ट्रेन से लात मारकर नीचे गिराने वाला आरोपी टीटीई जय नारायण यादव रविवार को निलंबित कर दिया गया. वहीँ जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी और जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर दी जाएगी. दूसरी ओर आरोपी टीटीई के परिजनों ने भी चारबाग़ जीआरपी को यात्री के चचेरे भाई पर मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है. दरअसल मामला बीती शनिवार रात का है. गाड़ी संख्या 02590 सिकन्दरबाद गोरखपुर स्पेशल में ट्रेन में टिकट बनाने को लेकर यात्री और टीटीई में विवाद हो गया था. गोरखपुर चौरी चौरा निवासी गोविंद देवरिया के रहने वाले अपने साले वसंत के साथ विगत 13 मई को सिकंदराबाद से गोरखपुर के लिए चले थे. वह बोगी डी-3 में थे. बोगी में वसंत का चचेरा भाई तारकेश्वर भी यात्रा कर रहा था. शनिवार को जब ट्रेन बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो उसमें संत कबीर नगर निवासी टीटीई जय नारायण यादव और उनका एक साथी टीटीई भी टिकट चेकिंग कर रहे थे। टीटीई की वसंत के टिकट को लेकर झड़प हो गई। इस बीच ट्रेन बादशाहनगर स्टेशन से चल पड़ी थी। आरोप है कि टीटीई जय नारायण यादव ने वसंत को लात मार दी, जिससे वह असंतुलित होकर ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई. इसके बाद गुस्साए यात्रियो ने टीटीई की जमकर पिटाई कर दी. वहीँ उसका साथी टीटीई मौके से भाग निकला। यात्रियो ने मामले की जानकारी 112 नंबर पर दी. पुलिस ने आरोपी टीटीई का प्राथमिक उपचार कराया। वहीँ जीआरपी ने मृतक के जीजा गोविंद की ओर से जीआरपी थाना चारबाग़ में मामला दर्ज कराया गया। जीआरपी ने आरोपी टीटीई को जेल भेज दिया। जबकि रविवार को उसे निलंबित भी कर दिया गया. इसी क्रम में जीआरपी ने मामले की जाँच भी शुरू कर दी. चारबाग जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि विवेचना लखनऊ सिटी स्टेशन प्रभारी पप्पू सिंह को दी गई है. मामले की जाँच शुरू कर दी गई है. जल्द रिपोर्ट तैयार हो जाएगी. टीटीई के भाई ने दी मारपीट की तहरीर आरोपी टीटीई जयनारायण यादव के भाई जय सिंह की और से चारबाग़ जीआरपी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा को मृतक यात्री के चचेरे भाई तारकेश्वर के खिलाफ चारबाग़ में तहरीर दी गई है. तहरीर में कहा गया है कि टीटीई जय नारायण को सूचना मिली कि ट्रेन की डी 3 बोगी में किसी व्यक्ति द्वारा धन वसूली की जा रही है. जब वह बोगी में पहुंचे तो एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरने की सूचना मिली. वहां मौजूद मृतक के चचेरे भाई तारकेश्वर ने टीटीई से गाली गलौज करते हुए मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डाली. इससे टीटीई की नाक, मुंह पर चोटें आईं. इतना ही नहीं इसी दौरान टिकट चालान की धनराशि का बैग और मोबाइल भी गायब हो गए. रेलवे प्रशासन: बगैर टिकट था यात्री पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मामले में अपना पक्ष रखते हुए बताया कि मृतक बगैर टिकट यात्रा कर रहा था. ऐसा लगता है कि आपसी विवाद के बाद घटना हुई है. टीटीई का कहना है कि मृतक बेटिकट का था और उसे देखते ही भागा, जिसके बाद वह गिर गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. वहीँ स्टेशन पर टीटीई की मौके पर पिटाई की गई, जिसका संज्ञान भी रेलवे प्रशासन ने लिया है. दूसरी ओर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के कमर्शियल विभाग की सोशल विंग ने मृतक के परिजनों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. दरअसल कमर्शियल विभाग ने ऐसे मामलों में सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत इस विंग को बनाया है. जिसके तहत गत वर्ष भी लोगों की मदद की जा चुकी है. 'यात्री एसोसिएशन बोली, यात्री को नीचे धकेलना गलत' यात्री एसोसिएशन भी इस मामले में उतर आया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष एस एस उप्पल ने बताया कि यात्री हित में रेलवे बोर्ड तक संघर्ष किया जायेगा. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यात्री बेटिकट था भी तो उसे ट्रेन से नीचे धकेलना गलत है. उसका चालान किया जाना चाहिए था. और ज्यादा कार्रवाई करनी थी तो विद आउट टिकट में जेल भेज देते. लेकिन टीटीई का यह कृत्य अशोभनीय है. यात्री के परिजनों से संपर्क में हैं. उनके मामले को रेलमंत्री पीयूष गोयल और रेलवे बोर्ड के सामने उठाया जायेगा. संघर्ष का खाका तैयार किया जा रहा है. प्लेटफॉर्म डायमेंशन की भी होगी जांच बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर बने प्लेटफॉर्म के डायमेंशन की भी जाँच होगी. पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आला अधिकारियों ने बताया कि पहले तो प्लेटफॉर्म पर जब ट्रेन होती है तो ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच इतनी जगह नहीं होती, जिससे यात्री की मौत हो सके. बावजूद इसके प्लेटफॉर्म के डायमेंशन की जांच करवाई जाएगी. इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. वह अपनी रिपोर्ट देंगे, अगर प्लेटफॉर्म के डायमेंशन में ऊंच नीच मिलती है तो सम्बंधित अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएगी.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें