फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे योगी, कल संसद के नए भवन के लोकार्पण समारोह में लेंगे हिस्सा

Sat, 27 May 2023 04:58 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीएम योगी 28 मई को संसद के नए भवन के लोकार्पण समारोह में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल होंगे। सीएम योगी 28 मई को संसद के नए भवन के लोकार्पण समारोह में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह लखनऊ से मैनपुरी के लिए रवाना हुए। मैनपुरी में योगी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। वहां से वह दिल्ली चले गए। मुख्यमंत्री शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे।

नीति आयोग के समक्ष उत्तर प्रदेश के आठ आकांक्षी जिलों की प्रगति के साथ प्रदेश में सौ आकांक्षी विकासखंडों की योजना पर भी बात रखेंगे। यूपी में एमएसएमई के विकास एवं विस्तार, प्रदेश में वैश्विक निवेशक सम्मेलन से मिलने वाले निवेश और ढांचागत विकास की उपलब्धि भी बताएंगे।
विज्ञापन


योगी महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास सहित अन्य मुद्दों पर यूपी की प्रगति बताएंगे। रविवार को सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के बाद उनका वापस लखनऊ लौटने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें