फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राज्य ताइक्वांडो में लखनऊ ने पांच स्वर्ण जीते

विज्ञापन
राज्य ताइक्वांडो में लखनऊ ने पांच स्वर्ण जीते
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ की टीम ने यूपी राज्य आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता 11 और 12 सितंबर को सुल्तानपुर में आयोजित हुई थी। दिव्य राज वंश ने व्यक्तिगत पूमसे के सब जूनियर बालक वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। हिमेश रावत ने कैडेट वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। क्योरगी के सब जूनियर बालक वर्ग में विनायक राज वंश (अंडर-18 किग्रा) और आराध्य शर्मा (अंडर-28 किग्रा) ने स्वर्ण जीते। महिला सीनियर अंडर-46 किग्रा भार वर्ग में प्राची पाल ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ये सभी खिलाड़ी मास्टर अतुल यादव और आकांक्षा विश्वकर्मा से प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 18 जिलों के करीब 470 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। सुल्तानपुर ने पहला, आगरा ने दूसरा और सीतापुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें