जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विधान परिषद में नेता सदन होंगे। सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने उन्हें नेता सदन के रूप मान्यता दे दी है। इससे पहले डॉ. दिनेश शर्मा विधान परिषद में नेता सदन थे लेकिन इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला है। नियमों के तहत कैबिनेट मंत्री को ही नेता सदन का दर्जा मिल सकता है। स्वतंत्र देव को नेता सदन बनाए जाने के बाबत विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया।