लखनऊ विश्वविद्यालय का विधि संकाय देश के शीर्ष 13 विधि संस्थानों में शामिल
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय को देश के शीर्ष 13 सरकारी विधि संस्थानों में 11वां स्थान हासिल हुआ है। यह रैंकिंग आउटलुक आईकेयर की ओर से देशभर के शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता, शिक्षण पद्धति, अनुसंधान कार्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और समग्र प्रतिष्ठा जैसे मानकों के आधार पर तय की गई है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि यह अत्यंत गर्व का क्षण है। यह रैंकिंग हमारे शिक्षकों, शोधकर्ताओं, छात्रों और प्रशासनिक कर्मचारियों के अथक मेहनत का परिणाम है। विधि संकाय के हेड प्रो. बीडी सिंह ने कहा कि पाठ्यक्रम में नवाचार, व्यावसायिक प्रशिक्षण और शोध को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इस रैंकिंग से हमें और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।