फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : कुलपति ने लॉन्च की एलुमिनाई फाउंडेशन की वेबसाइट

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि के पूर्व छात्र अब डिजिटल मंच पर मिल सकेंगे। एलुमिनाई फाउंडेशन की इन-हाउस विकसित आधिकारिक वेबसाइट की मंगलवार को कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने शुरुआत की। विवि के आंतरिक संसाधनों और तकनीकी विशेषज्ञता से तैयार इस पोर्टल के माध्यम से देश-विदेश में रह रहे पूर्व छात्र एक मंच पर जुड़ सकेंगे। कुलपति ने बताया कि वेबसाइट पर पूर्व छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, सदस्यता, प्रोफाइल अपडेट, विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं आयोजनों की जानकारी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। फाउंडेशन ने बताया कि भविष्य में मेंटरशिप, रोजगार एवं इंटर्नशिप सहायता तथा ऑनलाइन दान जैसी सेवाएं भी जोड़ी जाएंगी। वेबसाइट का तकनीकी विकास अभियांत्रिकी संकाय के अभिज्ञान ऐश्वर्य ने किया है। एलुमिनाई फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अरूप चक्रवर्ती, महासचिव प्रो. सुधीर मेहरोत्रा, आईटी कॉलेज की प्राचार्य नीरजा मसीह, प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अमिता कनौजिया, परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें