लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2026–27 के तहत प्रवेश पाए अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 24 अगस्त दोपहर 12 बजे तक होगा। यह उन विद्यार्थियों के लिए है जिनका प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर जारी है पर दस्तावेज का सत्यापन नहीं हुआ है। जानकीपुरम कैंपस में बीबीए, बीबीए टूरिज्म, बीसीए, डी-फॉर्मा, बीफॉर्मा और पांच एलएलबी के विद्यार्थियों का सत्यापन संबंधित विभागों में होगा। ओल्ड कैंपस में बीएसए एआई साइबर सिक्योरिटी, बैचलर ऑफ वोकेशन (बीवॉक), बीकॉम, बीएससी एग्रीकल्चर, बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट्स (बीवीए) और बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए) के विद्यार्थियों का सत्यापन भी उनके निर्धारित विभागों में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, फीस रसीद, 10वीं-12वीं की अंक तालिका, आरक्षण/जाति प्रमाणपत्र, टीसी व चरित्र प्रमाणपत्र के मूल दस्तावेज लाने होंगे। इन सभी का एक स्व-हस्ताक्षरित सेट भी साथ लाना अनिवार्य है।