लखनऊ। लखनऊ विश्विद्यालय में एक सप्ताह तक चले इंटर हाॅस्टल फेस्ट- 2026 का शनिवार को समापन हो गया। एपी सेन सभागार में हुए समारोह में हबीबुल्लाह हॉल को सर्वश्रेष्ठ छात्र छात्रावास और निवेदिता हॉल को छात्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ छात्रावास की ट्रॉफी प्रदान की गई। कैलाश छात्रावास की वंदिता पांडेय ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब हासिल किया, जबकि हबीबुल्लाह हॉल के हिमांशु यादव ने एक स्वर्ण व दो रजत पदक के साथ सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार जीता। समारोह में आईएचसीएफ रिपोर्ट का विमोचन भी हुआ। विद्यार्थियों ने शास्त्रीय व समकालीन नृत्य, संगीत, नाट्य मंचन और समूह प्रस्तुतियों से भारतीय सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश की। मुख्य कुलानुशासक प्रो. राकेश द्विवेदी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. वीके शर्मा, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. अनूप कुमार सिंह, एलयूएए महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्या, प्रो. ओपी शुक्ला सहित कई शिक्षक माैजूद रहे।