लखनऊ विश्वविद्यालय : दीक्षांत समारोह के लिए 8 व 9 को वितरित होंगे परिधान
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में 10 सितंबर को होने वाले 68वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी, डीलिट और मेडल पाने वाले विद्यार्थियों के लिए परिधान व अंगवस्त्र 8 व 9 सितंबर को वितरण के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके लिए शुक्रवार को कुलसचिव भावना मिश्रा ने पत्र जारी किया। पत्र के मुताबिक इन दो दिनों में कैशियर कार्यालय में 350 रुपये अंगवस्त्र के लिए और निर्धारित परिधान कुर्ता-पैजामा के लिए 450 रुपये जमा कर रसीद लेनी होगी। दीक्षांत समारोह के बाद परिधान वापसी कर मेंटेनेंस राशि काटकर बाकी रकम विद्यार्थियों को लाैटा दी जाएगी।