लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है। अभी तक फिलहाल तिथि बढ़ाने के संबंध में कोई जानकारी विवि की ओर से जारी नहीं की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी सोमवार तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के अलावा शहर के अन्य महाविद्यालयों में भी आवेदन हो रहे हैं। इससे पहले अंतिम तिथि 31 मई थी जिसे बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया था।