25 नवंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय में रहेगा अवकाश
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में गुरु तेगबहादुर साहिब के बलिदान दिवस पर 25 नवंबर को अवकाश रहेगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय की कुलसचिव भावना मिश्रा ने शनिवार को आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि ये अवकाश पहले 24 नवंबर को होना था जिसे सरकार के निर्णय के बाद 25 नवंबर कर दिया गया है।