लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने सत्र 2025–26 की एमकॉम मिड सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया। परीक्षाएं एक, दो और चार अप्रैल को वाणिज्य विभाग परिसर में दो पालियों में होंगी। एमकॉम दूसरे सेमेस्टर (एनईपी) में एक अप्रैल को अकाउंटिंग फॉर बिजनेस डिसीजन और इंडायरेक्ट टैक्स लॉज, दो अप्रैल को लेबर लेजिस्लेशन व बिजनेस रिसर्च मेथडोलॉजी और चार अप्रैल को बिजनेस एनालिसिस एंड फोरकास्टिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन बिजनेस की परीक्षा होगी। एमकॉम चाैथे सेमेस्टर (सीबीसीएस) में एक अप्रैल को फोरेंसिक अकाउंटिंग एंड फ्रॉड एग्जामिनेशन और इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम के पेपर होंगे। एक वर्षीय एमकॉम (एनईपी) उूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी इन्हीं तिथियों पर निर्धारित की गई हैं। सभी परीक्षाएं दोपहर 12 से एक बजे और 1:30 से 2:30 बजे के बीच होंगी।