लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीए, एमए और एमकॉम थर्ड सेमेस्टर का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थी अपना परिणाम विवि की वेबसाइट https://www.lkouniv.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।