फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : बिजनेस क्विज में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग (लुम्बा) में चल रहे तीन दिवसीय फेस्ट के दूसरे दिन सुबह प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ और शाम को बिजनेस क्विज का ग्रैंड फिनाले हुआ। विभागाध्यक्ष रितु नारंग ने बताया, सुबह के सत्र में चार प्रमुख मुकाबले हुए। एड-मैड शो में छात्रों ने जाने-माने ब्रांड्स के लिए नए विज्ञापन बनाए। कैपिटल कैटेलिस्ट में उन्होंने शेयर बाजार और निवेश से जुड़ी अपनी वित्तीय समझ दिखाई। नेशनॉमिक्स में अंतरराष्ट्रीय कारोबार विस्तार और नई बाजार में उतरने की रणनीतियां पेश की गईं। द परफेक्ट हायर में छात्रों ने रेज़्युमे छांटने और ग्रुप डिस्कशन के जरिये सही उम्मीदवार चुनने का हुनर सीखा। शाम के सत्र में बिजनेस क्विज का ग्रैंड फिनाले हुआ। इसमें चुनिंदा टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। उन्होंने टीम वर्क के साथ नई चीजें सीखीं और अनुभव प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें