लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय ने सत्र 2026-27 के बीएससी प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्रों के लिए शैक्षणिक दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, छात्र 21 अगस्त तक अपने दस्तावेज संकाय कार्यालय में जमा कर सकते हैं। दस्तावेज जमा करने के लिए कार्यदिवसों में दो समय निर्धारित किए गए हैं। पहला समय सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक है। दूसरा समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को आवंटन पत्र और फीस रसीद की छायाप्रति जमा करनी होगी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिका व प्रमाण पत्र की छायाप्रति भी आवश्यक है। इसके साथ ही आरक्षण प्रमाण पत्र की छायाप्रति भी जमा करनी होगी। चरित्र प्रमाण पत्र, टीसी और अंतराल प्रमाण पत्र मूल रूप में जमा करना अनिवार्य है।