फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होम्योपैथी की बेहतर दवाओं के लिए शोध करेंगे लविवि के छात्र

Fri, 25 Jul 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
होम्योपैथी की बेहतर दवाओं के लिए शोध करेंगे लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में अब होम्योपैथी की दवाओं में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए छात्र शोध कर सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय और केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) के मध्य समझौता हुआ है। अब बॉटनी विभाग के छात्रों के लिए रिसर्च का रास्ता आसान हो सकेगा। बॉटनी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. गौरी सक्सेना ने बताया कि अब औषधीय पौधों के माध्यम से दवाओं को और बेहतर बनाने के लिए रिसर्च की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए 77 लाख रुपये का अनुदान भी विवि को दिया गया है। इस दौरान कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय व सीसीआरएच के महानिदेशक डॉ. सुभाष कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें