फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वयं-एनपीटीईएल की टॉपर्स सूची में लविवि के विद्यार्थी

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वयं-एनपीटीईएल की जुलाई-दिसंबर 2026 परीक्षा की अखिल भारतीय टॉपर्स सूची में जगह बनाकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में टॉप एक, दो और पांच प्रतिशत के साथ कोर्स टॉपर श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। विवि की स्वयं-एनपीटीईएल एसपीओसी प्रो. किरण लता डंगवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को लगातार इन पाठ्यक्रमों से जुड़ने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस उपलब्धि में शिक्षक डॉ. विद्यानंद तिवारी भी शामिल हैं। उन्होंने बेसिक्स ऑफ फूड एंड न्यूट्रिशन पाठ्यक्रम में 94 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय टॉप पांच प्रतिशत में स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें