फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि के विद्यार्थियों के पास बंगलूरू में काम करने का मौका

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल ने छात्रों के लिए कॉर्पोरेट में कॅरिअर बनाने का बेहतरीन अवसर दिया है। एलीथ्रा एडुफाई टेक सॉल्यूशंस क्लाइंट एक्विजिशन एग्जीक्यूटिव पदों पर यह भर्ती प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. अनूप कुमार भारती के निर्देशन में होगी। स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी इसके लिए 24 अगस्त तक इस लिंक https://forms.gle/4u8URvwHa2nPMdNDA के जरिये आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल बंगलूरू शहर में होगा। शुरुआत में इंटर्नशिप मिलेगी, जिसमें 30 हजार रुपये प्रति माह मानदेय होगा। इसमें 18 हजार निश्चित और 12 हजार प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन राशि शामिल है। सफल इंटर्नशिप के बाद सात लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियमित किया जाएगा। इस पैकेज में 4.5 लाख निश्चित वेतन और 2.5 लाख प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन राशि होगी। चयन ग्रुप डिस्कशन और एचआर इंटरव्यू के आधार पर होगा। तत्काल जॉइन करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें