फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि के छात्र ने वियतनाम में प्रस्तुत किया शोध

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। भारत और आसियान देशों में लैंगिक असमानता के स्वरूप व स्तर को समझने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के शोधार्थी विष्णु कुमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शोध प्रस्तुत किया। अर्थशास्त्र विभाग के इस शोधार्थी ने 24 से 27 नवंबर तक वियतनाम के हनोई स्थित नेशनल इकनॉमिक्स यूनिवर्सिटी में आयोजित सातवें एशियन पॉपुलेशन एसोसिएशन सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत किया। शोध पत्र ‘ए जेंडर डिसपैरिटी इंडेक्स के माध्यम से भारत और आसियान देशों में लैंगिक असमानताओं का तुलनात्मक आकलन’ को प्रो. रोली मिश्रा के निर्देशन में तैयार किया गया। इसमें वर्ष 2000 से 2024 तक भारत और नौ आसियान देशों में लैंगिक असमानताओं का अध्ययन किया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा और श्रम बाजार में महिलाओं की भागीदारी को इसका प्रमुख आधार बनाया गया। शोध में महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, रोजगार में भागीदारी, संस्थागत सहयोग और सामाजिक-सांस्कृतिक मान्यताओं को लैंगिक असमानता के प्रमुख कारकों के रूप में रेखांकित किया गया। निष्कर्षों के अनुसार, लैंगिक समानता के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाना भी जरूरी है। सम्मेलन में विभिन्न देशों के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें