लखनऊ विवि के छात्र को एडोब में इंटर्नशिप का मौका
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी व तकनीकी संकाय के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र रजनीश शर्मा को सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब इंटर्नशिप का मौका मिला है। संकाय के प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि छात्र का चयन एडोब की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया के आधार पर हुआ। इस इंटर्नशिप के तहत 60 हजार रुपये प्रति मानदेय मिलेगा।