फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्र शुरू होने से पहले ही पिछड़ जाएगा लविवि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने पिछले शैक्षिक सत्र में शासन द्वारा जारी एकेडमिक कैलेंडर का पालन करके पूरे प्रदेश में खूब वाहवाही लूटी थी, लेकिन 2020-21 शैक्षणिक सत्र में पिछड़ता नजर आ रहा है। शासन की ओर से जारी एकेडमिक कैलेंडर में प्रथम वर्ष को छोड़कर बाकी स्नातक कक्षाएं छह जुलाई से शुरू करने के लिए कहा गया है। जबकि अभी तक लविवि की सेमेस्टर परीक्षाएं भी शुरू नहीं हो सकी हैं। विवि ने लॉकडाउन खुलने के 20 दिन बाद अपनी परीक्षाएं शुरू करने की बात कही है। ऐसे में जून से पहले विवि की परीक्षा शुरू होती नहीं दिख रही हैं। जून में परीक्षा शुरू होने पर 20 जुलाई से पहले परीक्षा संपन्न नहीं होगी। इस तरह लविवि सत्र शुरू होने से पहले ही काफी पिछड़ चुका होगा। लॉकडाउन की वजह से लविवि की कक्षाएं और परीक्षा दोनों का काम अटका हुआ है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने विद्यार्थियों के हित को देखते हुए करीब 20 दिन की कक्षाओं के संचालन के बाद ही परीक्षा कराने की बात कही है। उनके अनुसार ऑनलाइन पढ़ाई क्लासरूम टीचिंग के सहयोग में हो सकती है, लेकिन इसे विकल्प कतई नहीं कहा जा सकता। वहीं, दूसरी ओर शासन ने नए सत्र के लिए एकेडमिक कैलेेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार अगस्त में परास्नातक तथा स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं की शुरुआत होगी जबकि स्नातक में प्रथम वर्ष को छोड़कर अन्य कक्षाओं का संचालन छह जुलाई से ही शुरू होना है। विवि के मौजूदा हालात को देखते हुए यह कहीं से भी संभव नहीं लग रहा है। लविवि अगर अपनी परीक्षा जून के पहले सप्ताह में भी शुरू कर देता है तो फिर संपन्न होने में करीब 40 दिन लगेंगे। इस तरह से 20 जुलाई तक तो परीक्षा ही संपन्न हो पाएंगी। इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। साल बदलने की वजह से सेमेस्टर की तरह सभी विद्यार्थी अगले वर्ष में प्रमोट नहीं होंगे। केवल पास होने वाले विद्यार्थी ही अगली कक्षा में प्रमोट होंगे। रिजल्ट जारी न होने पर इस विद्यार्थियों की स्थिति पर संशय बना रहेगा। यूजीसी ने दिया था सितंबर में नया सत्र शुरू करने के निर्देश विवि अनुदान आयोग ने लॉकडाउन को देखते हुए सितंबर में नया सत्र शुरू करने को कहा है। वहीं, दूसरी ओर उच्च शिक्षा विभाग ने जुलाई और अगस्त में नया सत्र शुरू करने का आदेश जारी किया है। विवि इस आदेश को फिलहाल पूरा करता नहीं दिख रहा है। कुलपति की मंशा के हिसाब से विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही परीक्षा शुरू की जाएगी। सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार एकेडमिक कैलेंडर का पालन भी किया जाएगा। अगर रिजल्ट जारी नहीं हो पाता है तो उससे पहले ही शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कर दी जाएगी। - डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता, लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें