लखनऊ विश्वविद्यालय : छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख एक दिसंबर तक बढ़ी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने छात्र कल्याण, कर्मयोगी और शोध मेधा छात्रवृत्तियों के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। छात्र अब एक दिसंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। सोमवार को यह जानकारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. वीके शर्मा ने जारी की। विवि की ओर से बताया गया कि छात्र इन छात्रवृत्तियों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। सभी संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों को निर्देश है कि वे प्राप्त आवेदनों को समय पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय भेज दें।