42 दिन बाद खुला लखनऊ विश्वविद्यालय, शुरू हुई पढ़ाई
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में 42 दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थी पहुंचे। उनकी चहलकदमी से कैंपस गुलजार हुआ। विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक में दूसरे, तीसरे और चौथे सेमस्टर की पढ़ाई शुरू हो गई है। छात्र-छात्राओं का गेट पर आईडी कार्ड चेक कर प्रवेश दिया गया। छात्र-छात्राएं इधर-उधर क्लास छोड़कर ग्रुप में न बैठे नजर आएं इसकी निगरानी चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी व उनकी टीम करती रही। विवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि विवि में पहले स्नातक व परस्नातक के सभी विषयों पढ़ाई शुरू हो गई है। पहले दिन पांच प्रतिशत छात्र-छात्राओं की कम उपस्थित रही।