फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीएचडी पार्टटाइम प्रवेश का परिणाम किया जारी

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी पार्टटाइम प्रवेश प्रक्रिया के तहत विभिन्न विषयों की प्रोविजनली चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। प्रवेश समन्वयक डॉ. अनित्य गौरव की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, चयनित अभ्यर्थी अपने लॉगइन आईडी का उपयोग कर पांच जून शाम पांच बजे से प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित की गई है। विवि प्रशासन ने बताया कि चयन सूची प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व, अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र, उद्यानिकी, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, भूविज्ञान, भौतिकी, मनोविज्ञान, संस्कृत, सांख्यिकी, उर्दू तथा प्राणी विज्ञान सहित 13 विषयों के लिए जारी की गई है। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी वेबसाइट lkouniv.ac.in और अभ्यर्थियों के लॉगइन पर उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें