लखनऊ विश्वविद्यालय: एनसीसी कैडेट्स की हुई रैंक सेरेमनी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार को 64वीं यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी पीपीएस चौहान की विदाई समारोह के साथ कैडेट्स की रैंक सेरेमनी हुई। सभी कैडेट्स को अनुशासन,उत्कृष्टता और सेवा भावना के आधार पर अलग-अलग रैंक प्रदान की गईं। सीनियर अंडर ऑफिसर के रूप में शशांक दुबे, अंडर ऑफिसर का दायित्व कुलदीप सिंह, अशुतोष सिंह व सिमरन पांडेय को सौंपा गया। कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट सीक्यूएमएस के रूप में विक्रांत सिंह जलाल को रैंक दी गई। सार्जेंट के रूप में जनक सिंह, उत्कर्ष राज और अंशुल यादव को नियुक्त किया गया। कॉरपोरल पद पर मृदुल द्विवेदी, कृष्णा पाल, प्रखर रस्तोगी और त्रिपति कश्यप को रैंक दी गई।
लखनऊ विश्वविद्यालय: एनसीसी कैडेट्स की हुई रैंक सेरेमनी
लखनऊ विश्वविद्यालय: एनसीसी कैडेट्स की हुई रैंक सेरेमनी