फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए साल में कॉलेजों में शुरू होंगे पीएचडी व पीजी कोर्स

Tue, 02 Jan 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि से सहयुक्त कई कॉलजों में वर्ष 2024 में पीएचडी व परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इसके लिए कॉलेजों की ओर से विश्वविद्यालय को मान्यता के लिए आवेदन पत्र भेजने के साथ समस्त जरूरी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। अब 31 जनवरी के बाद विवि इसके लिए ऑनलाइन अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करेगा। इसके बाद यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और अप्रैल के अंत तक कॉलेजों को पाठ्यक्रमों की संबद्धता मिल जाएगी।
विज्ञापन

नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मान्यता के क्रम में शहर के एक मात्र स्वायत्त कॉलेज नेशनल पीजी कॉलेज ने महाविद्यालय में पीएचडी शुरू करने के लिए अपना पीएचडी अध्यादेश तैयार कर लिया है। साथ ही मंजूरी के लिए लविवि प्रशासन को भेज भी दिया है। अध्यादेश को स्वीकृति मिलते ही छात्र-छात्राएं यहां से पीएचडी कर पाएंगे। इसके अलावा अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज ने भी अपने यहां एमकॉम पाठ्यक्रम व अटल बिहारी बाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज ने एमए व एमकॉम की मान्यता के लिए विवि में आवेदन किया है।
एजीडीसी की प्राचार्य प्रो. बीना राय ने बताया कि हमने पाठ्यक्रम की मान्यता की प्रारंभिक औपचारिकता पूरी करते हुए आवेदन किया है। अब विवि की विजिट करेगी और इसके बाद आगे प्रक्रिया होगी। नगर निगम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि उनके यहां अभी तक स्नातक के कार्यक्रम संचालित हैं। वह 2024 में पीजी के पाठ्यक्रम कॉलेज में शुरू करेंगे। इसके जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें