लखनऊ। लविवि की सत्र 2026-27 की स्नातकोत्तर (पीजी) एवं पीजी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 16 से 22 जुलाई के बीच होंगी। विवि ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ ही चयनित 10 पाठ्यक्रमों के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी मंगलवार से विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर उपलब्ध करा दिए हैं। अभ्यर्थी अपने लॉगइन आईडी और पासवर्ड की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर तीन से 4:30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 2 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।