लखनऊ विश्वविद्यालय : अब कम फीस में पढ़ाई कर सकेंगे विदेशी छात्र
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से अब अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी कम फीस में बीटेक, बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए वित्त समिति की मंजूरी मिल चुकी है। विवि में सत्र 2025-26 से विदेशी छात्रों को बीटेक के लिए 1500 यूएस डॉलर प्रति सेमेस्टर और बीबीए व बीसीए के लिए 1200 यूएस डॉलर प्रति सेमेस्टर ही फीस देनी होगी। पहले यह फीस क्रमश: 2500 और 2300 यूएस डॉलर प्रति सेमेस्टर थी। इस प्रस्ताव को कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में हुई आठ जनवरी की वित्त समिति बैठक में अनुमोदन प्रदान किया गया है।