लखनऊ। लविवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की स्नातक प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत बीसीए पाठ्यक्रम का परिणाम रविवार को जारी कर दिया। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी विवि की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले सफल अभ्यर्थी आगे की काउंसिलिंग और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।