फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय : एमबीए में पांचवां सीट आवंटन जारी

Wed, 11 Sep 2024 03:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने परास्नातक कोर्स में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत मंगलवार को एमबीए का पांचवां सीट आवंटन जारी कर दिया। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड से सीट आवंटन से जुड़ा समस्त विवरण देख सकते हैं।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक डॉ. अनित्य गौरव ने पत्र जारी करते हुए कहा, सीट आवंटन से संतुष्ट अभ्यर्थी 13 सितंबर तक सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा कर दें। संकाय अध्यक्ष प्रो. संगीता साहू ने बताया कि एमबीए प्रथम वर्ष की कक्षाएं बुधवार से शुरू हो जाएंगी। ऐसे में विद्यार्थी सुबह दस बजे से अपनी कक्षाओं में रिपोर्ट करेंगे।


14 व 15 सितंबर को होगा पूर्वाभ्यास
लखनऊ। लविवि में 16 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के संबंध में 14 व 15 सितंबर को पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके लिए समारोह में शामिल होने वाले उपाधिधारकों, शोभायात्रा के सदस्यों आदि को विवि परिसर में सुबह 10 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों को बायोमीट्रिक उपस्थिति से छूट रहेगी। दीक्षांत सप्ताह के अंतर्गत विवि के काॅमर्स विभाग में फोटोग्राफी, पोस्टर मेकिंग व नेल पेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. राममिलन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मेधावी परिषद की समिति का गठन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय मेधावी छात्र परिषद के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। कुलपति प्रो. आलोक राय के अनुमोदन के बाद कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने इस संबंध में पत्र जारी किया। समिति में डीन आर्ट्स, डीन अकादमिक प्रो. गीतांजलि मिश्रा, प्राॅक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी, प्रो. आरपी सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. वीके शर्मा और डॉ. शांभवी मिश्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें