लखनऊ। लविवि व सभी सहयुक्त महाविद्यालयों के छूटे परीक्षार्थियों की एमए समाजकार्य विषय के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा आठ अप्रैल को होगी।
14 मार्च को आयोजित इस इंटर डिपार्टमेंटल परीक्षा के दिन यूजीसी नेट की परीक्षा पड़ गई थी। इस वजह से कई छात्रों की परीक्षा छूट गई थी। ऐसे परीक्षार्थियों को दोबारा मौका देते हुए लविवि ने बुधवार को पत्र जारी करते हुए परीक्षा देने के लिए एक और मौका दिया है। यह परीक्षा शनिवार को सुबह नौ बजे से 12 बजे तक विवि परिसर में होगी। इंटर डिपार्टमेंटल परीक्षा में फिजिकोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, फिलॉसफी और सोशियोलॉजी विषय शामिल हैं। (संवाद)