फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : शिक्षकों ने गाया कुलगीत, छात्रों ने किया भांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि के सांस्कृतिकी की ओर से शनिवार को मालवीय हॉल में पारंपरिक लोक उत्सव ‘अभ्युत्थानम’ का आयोजन किया गया। इसमें जहां शिक्षकों ने कुलगीत प्रस्तुत किया तो वहीं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रंग जमाया। इसी के साथ विवि के 65वें दीक्षांतोत्सव की शुरुआत हुई। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को दूसरा कार्यकाल मिलने का जश्न भी मनाया गया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि कुलपति ने जल भरो अनुष्ठान से कार्यक्रम की शुरुआत कर जल संरक्षण का संदेश दिया। सांस्कृतिकी की निदेशक प्रो. मधुरिमा लाल के निर्देशन में छात्राओं ने गुरु वंदना पर भावपूर्ण नृत्य किया। प्रो. बबिता जायसवाल के निर्देशन में प्रो. राय के तीन साल के कार्यक्रम पर तैयार डाक्युमेंट्री खूब सराही गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने लोहड़ी, मकर संक्रांति व माघी बिहू और भांगड़ा नृत्य से पारंपरिक लोकरंग पेश किए।स्किट व कराटे की भी प्रस्तुति छात्रों ने दी।
कुलपति ने सर्वाधिक पैकेज पाने वाले छात्रों को नियुक्ति पत्र व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। प्रो. राय ने कहा कि नैक में ए प्लस प्लस श्रेणी हमारी शुरुआत है। विवि को अभी अंतराष्ट्रीय स्तर पर जाना है। हैप्पीनेस लेब्रोटरी की प्रो. मधुरिमा प्रधान व अर्चना शुक्ला ने योगासन व काउंसिलिंग से खुश रहने के उपाय बताए। होम साइंस विभाग की ओर से मिलेट फ्लोर से बने खाद्य उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। शिक्षकों ने विभिन्न स्टॉल पर मिलेट केक, बोनफायर और खिचड़ी भोज का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें