फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में अब 29 अगस्त से चार सितंबर तक होगी यूजी की दाखिला परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सेंट्रल यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के कारण लखनऊ विश्वविद्यालय ने नए सत्र 2022-23 के लिए अपनी स्नातक कोर्सों की प्रवेश परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। विवि ने पहले 22 से 28 अगस्त तक प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित की थी, जिसे बदलकर अब 29 अगस्त से चार सितंबर तक कर दिया है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने 31 जुलाई को ही स्नातक प्रवेश परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया था। इसके अनुसार परीक्षाएं 22 से 28 अगस्त तक दो पालियों में प्रस्तावित थीं, लेकिन सीयूईटी की स्थगित यूजी की प्रवेश परीक्षाएं अब 24 से 28 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। इसके चलते लविवि ने अपनी प्रवेश परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। वहीं, प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी 12 अगस्त तक बढ़ा दी है।
विश्वविद्यालय में स्नातक की लगभग 4450 से अधिक सीटें हैं। इनके लिए काफी संख्या में विद्यार्थी आवेदन करते हैं। प्रवेश परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने के बाद माना जा रहा है कि विवि प्रशासन प्रवेश आवेदन की तिथि 12 अगस्त से भी आगे बढ़ा सकता है। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि बीएनवाईएस, बीवोक, शास्त्री व बीए-बीएससी योगा का प्रवेश कार्यक्रम भी जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 अगस्त तक लॉगइन आईडी, पासवर्ड से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए सिर्फ लखनऊ में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम
तिथि- कोर्स- प्रवेश परीक्षा समय
29 अगस्त- बीएलएड- सुबह 11.30 से दोपहर 01 बजे तक
29 अगस्त- डीफार्मा- शाम 04 बजे से 5.30 बजे तक
30 अगस्त- बीजेएमसी- सुबह 11.30 से दोपहर 01 बजे तक
30 अगस्त- बीवीए-बीएफए- शाम 04 से 5.30 बजे तक
31 अगस्त- बीएससी बायो एनईपी- सुबह 11.30 से 01 बजे तक
31 अगस्त- बीएससी एग्रीकल्चर- शाम 04 से 5.30 बजे तक
01 सितंबर- बीए एनईपी- सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक
02 सितंबर- बीएससी मैथ्स एनईपी- सुबह 11.30 बजे से 01 बजे तक
02 सितंबर- बीसीए- शाम 04 बजे से 5.30 बजे तक
03 सितंबर- एलएलबी इंटीग्रेटेड फाइव ईयर- सुबह 11.30 बजे से 01 बजे तक
03 सितंबर- बीबीए- शाम 04 बजे से 5.30 बजे तक
04 सितंबर- बीकॉम एनईपी- सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक
04 सितंबर- बीकॉम ऑनर्स- शाम 04 बजे से 5.30 बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें