फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : शोध की गुणवत्ता परखने के लिए एथिक्स कमेटी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शोध की गुणवत्ता, पारदर्शिता और मानव प्रतिभागियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में संस्थागत नैतिकता समिति (इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमेटी) का गठन किया गया है। समिति शोध प्रस्तावों की नैतिक समीक्षा करेगी और यह सुनिश्चित करने में भूमिका निभाएगी कि अध्ययन के दौरान राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों का पालन हो और प्रतिभागियों की सहमति, गोपनीयता और गरिमा सुरक्षित रहे। समिति की कमान किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमैटोलॉजी एवं सर्जरी विभाग के प्रो. समीर मिश्रा को सौंपी गई है। लविवि के बायोकेमिस्ट्री विभाग के प्रो. प्रशांत कुमार सिंह सदस्य सचिव होंगे। समिति में केजीएमयू के प्रो. राकेश कुमार दीक्षित, डॉ. राजीव मिश्रा और डॉ. आयुष कुमार लोहिया के अलावा लविवि की डॉ. अंकिता सिंह, प्रो. शैली मलिक और एसजीपीजीआईएमएस के पूर्व वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी डॉ. सुरेंद्र श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। विधिक विशेषज्ञ के रूप में विवि के प्रो. आनंद विश्वकर्मा सदस्य होंगे। समाज कार्य विभाग के प्रो. अनूप भारतीय, अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. रोली मिश्रा, बांदा की अंजलि ताज और विज्ञान फाउंडेशन, लखनऊ के संदीप खरे भी समिति में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें