लखनऊ विश्वविद्यालय : मनोविज्ञान और शारीरिक शिक्षा पर चर्चा
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के यूजीसी–मदन मोहन मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर की ओर से शिक्षा, मनोविज्ञान और शारीरिक शिक्षा विषयों पर दो सप्ताह के लिए रिफ्रेशर कोर्स का सोमवार को ऑनलाइन शुभारंभ हुआ। आठ से 22 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के 90 से अधिक महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति प्रो. सीबी. शर्मा ने- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और शिक्षक शिक्षा पर अपने विचार रखे। प्रो. कमल कुमार ने कार्यक्रम की संरचना, मूल्यांकन प्रणाली और पूर्ण उपस्थिति के महत्व की जानकारी दी।