लविवि: एमएड, एमपीएड की खाली सीटों पर सीधा प्रवेश
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीएलएड, एमएड, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 के लिए काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश की अनुमति दी गई है। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने बताया कि यह प्रवेश केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए मान्य होगा, जिन्होंने विवि की केंद्रीयकृत प्रवेश परीक्षा में भाग लिया हो। सभी महाविद्यालयों को प्रवेश प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करना होगा।