फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : अनुपस्थित छात्रों का ब्योरा मांगा

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षा-2026 के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद संबद्ध महाविद्यालयों से अनुपस्थित विद्यार्थियों का ब्योरा मांगा है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी पत्र में सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा परिणाम में यदि किसी छात्र को ‘एब्सेंट’ या ‘इनकंप्लीट’ दर्शाया गया है तो ऐसे विद्यार्थियों की सूची निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराई जाए। विश्वविद्यालय ने कहा है कि संबंधित छात्र का नाम, पाठ्यक्रम, रोल नंबर, पेपर कोड और रिमार्क समेत पूरी जानकारी 28 सितंबर को शाम पांच बजे तक भेजनी होगी। महाविद्यालयों को यह ब्योरा विवि के परीक्षा विभाग के ई-मेल या दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें