फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधि मंडल श्रीलंका रवाना

Mon, 30 Jun 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधि मंडल श्रीलंका रवाना
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रविवार को श्रीलंका रवाना हो गया। इस यात्रा का उद्देश्य दक्षिण एशिया में शैक्षिक संबंधों को मजबूत करना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यापक परिप्रेक्ष्य में विवि के अकादमिक कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करना है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने अभियान को दक्षिण पथ संवाद व समन्वय नाम दिया है। इसका उद्देश्य कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के संयोजन व सलाह से श्रीलंका के प्रमुख विश्वविद्यालयों के साथ संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है। इस यात्रा के दौरान, प्रतिनिधि मंडल श्रीलंकाई विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग, संचार व समन्वय स्थापित करते हुए वहां रह रहे पूर्व छात्रों के साथ एलुमनी कनेक्ट का भी आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें