लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीते दिसंबर में आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का परिणाम बृहस्पतिवार की देर शाम घोषित कर दिया है। विवि प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एमपीएच, एमए, बीएड, एमबीए, बीएससी एग्रीकल्चर, एमएससी, बीकॉम और बीसीए सहित कुल 18 पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परीक्षाफल घोषित किए गए हैं। घोषित परिणामों में एमपीएच (कम्युनिटी मेडिसिन), एमए वेस्टर्न हिस्ट्री, एमबीए के विभिन्न विषयों, एमएससी फूड प्रोसेसिंग, एप्लाइड जियोलॉजी, एमए ज्योतिविज्ञान, लोक प्रशासन, बीकॉम (एनईपी ओल्ड) और बीसीए के सेमेस्टर शामिल हैं। विस्तृत परीक्षा परिणाम वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध हैं।