फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रमुख पदकों के लिए 20 व 21 को साक्षात्कार

Fri, 17 Nov 2023 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में चांसलर, वाइस चांसलर व जीएन चक्रवर्ती पदक के लिए साक्षात्कार की तिथि तय कर दी गई है। इन पदकों के लिए चयनितों का साक्षात्कार 20 व 21 नवंबर को होगा। लविवि में छह दिसंबर को 66वां दीक्षांत समारोह छह दिसंबर को होना है। इसके लिए पदक धारकों की सूची जारी कर दी गई है। समारोह में कुल 198 मेडल दिए जाएंगे। इसमें 15 पदक विवि से और 183 पदक प्रायोजित हैं। दीक्षांत में लविवि की ओर से मेधावियों को तीन प्रतिष्ठित पदक दिए जाते हैं जिसमें चांसलर, वाइस चांसलर और चक्रवर्ती पदक शामिल हैं। इसके लिए विभाग स्तर पर विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों के 53 हजार से अधिक विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ शामिल हो सकते हैं। दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की ओर से सत्र 2022-23 की शैक्षिक रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके लिए सभी विभागों से डाटा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें