लखनऊ विश्वविद्यालय : पंच वर्षीय एलएलबी और बीए के लिए चॉइस फिलिंग 31 तक
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पंच वर्षीय एलएलबी और बीए के लिए चॉइस फिलिंग सोमवार से शुरू कर दी गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गाैरव ने बताया कि अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट www.lko.univ.ac.in पर जाकर आवेदन संख्या के जरिये इन दोनों विषयों के लिए 31 जुलाई तक चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।