लखनऊ विश्वविद्यालय: बीएससी एग्री में प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग शुरू
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए बीएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत मंगलवार से विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की चॉइस फिलिंग शुरू कर दी गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि एप्लिकेशन फार्म नंबर के जरिये अभ्यर्थी विकल्प भर सकते हैं।