लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश सत्र 2026-27 के तहत बीएससी (गणित) पाठ्यक्रम की 15वीं सीट आवंटन सूची शनिवार को जारी कर दी। अभ्यर्थी अपना परिणाम वेबसाइट lkouniv.ac.in पर देख सकते हैं। प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि यह आवंटन ऑनलाइन काउंसिलिंग के तहत उपलब्ध सीटों के सापेक्ष किया गया है। शुल्क जमा करने की अंतिम दो अगस्त है।