लविवि: एंटी रैगिंग समिति का गठन, टोल फ्री नंबर जारी
लखनऊ। सत्र 2025-26 के नवप्रवेशियों को ध्यान में रखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को एंटी रैगिंग समिति का गठन किया है। विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों में अध्ययन-अध्यापन के अनुकूल वातावरण बनाए रखने के लिए नवगठित एंटी रैगिंग समिति के पदाधिकारियों कुलानुशासक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण सहित सभी सक्षम अधिकारियों का टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।