फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: शिक्षक को थप्पड़ मारने वाला छात्र निष्कासित

विज्ञापन
लविवि प्रशासन ने छात्र को किया निष्कासित। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ. रविकांत को थप्पड़ मारने वाले एमए प्रथम वर्ष संस्कृत के छात्र कार्तिक पांडेय को विवि प्रशासन ने लंबी जांच के बाद निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन

यही नहीं, छात्र को विवि के किसी सहयुक्त महाविद्यालय में भी प्रवेश न दिए जाने का निर्देश रजिस्ट्रार विद्यानंद त्रिपाठी ने जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि 18 मई को कला संकाय भवन के सामने डॉ. रविकांत पर कार्तिक पांडेय ने हमला किया था।
मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में कुलानुशासक मंडल की जांच रिपोर्ट की संस्तुति पर कुलपति की स्वीकृति से उक्त छात्र को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। भविष्य में इन्हें विवि व इससे सहयुक्त किसी महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मालूम हो कि हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ. रविकांत द्वारा एक डिबेट में काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर दिए गए बयान को लेकर मई में विश्वविद्यालय का माहौल गर्म था।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए छात्रों ने प्रॉक्टर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसी क्रम में 18 मई को दोपहर में क्लास लेने जा रहे डॉ. रविकांत को समाजवादी छात्र सभा इकाई के अध्यक्ष और एमए संस्कृत के छात्र कार्तिक पांडेय ने प्रॉक्टर कार्यालय के ठीक सामने थप्पड़ मारा था।
विज्ञापन

हालांकि उस समय कार्तिक ने कहा था कि डॉ. रविकांत द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर दिए गए बयान से उसकी भावना आहत हुई थी।
इसकी वजह से उसने यह किया। विवि प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कार्तिक को निलंबित करते हुए जांच के लिए कमेटी बना दी थी।
निलंबन को लेकर छात्र हाईकोर्ट गया था, लेकिन मुख्य परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिल पाई थी। इससे पहले ही विवि प्रशासन ने उसे निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें