फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईपीएल मैच के लिए 23 मई को बदला रहेगा राजधानी का यातायात, घर से निकलने से पहले देख लें रूट चार्ट

Fri, 22 May 2026 11:14 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आईपीएल मैच के लिए 23 मई को राजधानी लखनऊ का यातायात बदला रहेगा। घर से निकलने से पहले रूट चार्ट देख लें। दोपहर 2.00 से रात 12 बजे तक डायवर्जन किया गया है। 
विज्ञापन
राजधानी में रहेगा डायवर्जन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शनिवार को पंजाब और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच आईपीएल का मुकाबला होगा। इस कारण दोपहर दो से रात 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास यातायात बदला रहेगा। इलाके में डायवर्जन लागू किया गया है। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस स्कूली वाहन, शव वाहन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी।
  • वाहन कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कमता तिराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समतामूलक चौराहा, लालबत्ती चौराहा, करियप्पा चौराहा, तेलीबाग चौराहा, बाराबिरवा चौराहा या इंदिरा नहर चौराहे से किसान पथ होकर जा सकेंगे।
  • शहीद पथ कानपुर रोड तिराहे से वाहन शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, अयोध्या रोड की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें बाराबिरवा चौराहा, बंगलाबाजार चौराहा, तेलीबाग चौराहा, करियप्पा चौराहा, लालबत्ती चौराहा, 1090 चौराहा या दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर जाना होगा।
  • गोसाईंगंज कस्बा तिराहा सुल्तानपुर रोड से बड़े वाहन, बस, कॉमर्शियल वाहन अमूल डेयरी मोड़ से अहिमामऊ की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन अमूल डेयरी मोड़ से बाएं वृंदावन योजना या कबीरपुर किसान पथ होकर जाएंगे।
  • उतरेटिया अंडरपास चौराहा रायबरेली रोड, कैंट रोड से बड़े वाहन उतरेटिया अंडरपास चौराहे से शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ चौराहा, कमता तिराहा, अयोध्या रोड की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें तेलीबाग चौराहा, बाराबिरवा चौराहा, करियप्पा चौराहा या हरीकंशगढ़ी किसान पथ होकर जाना होगा।
  • हुसड़िया अंडरपास चौराहे की ओर से वाहन अहिमामऊ चौराहे, शहीद पथ, कानपुर रोड तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये शहर क्षेत्र से होकर 1090 चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
  • लालबत्ती चौराहे की ओर से बड़े वाहन अहिमामऊ चौराहा, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन लालबत्ती चौराहे से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग या बंगला बाजार चौराहा, बाराबिरवा चौराहा होकर जा सकेंगे।
  • सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले वाहन अमूल तिराहे से अहिमामऊ चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें अमूल तिराहे से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। लुलु मॉल मोड़ से शहीद पथ पर चढ़कर गंतव्य को जा सकेंगे।
  • सुल्तानपुर रोड से पुलिस मुख्यालय की तरफ जाने वाले वाहन एचसीएल तिराहे से प्लासियो तिराहे से पुलिस मुख्यालय की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें अहिमामऊ चौराहे से दाहिने मुड़कर जाना होगा।
  • कमता शहीद पथ तिराहे से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन अहिमामऊ रैंप से नहीं उतर सकेंगे। यह शहीद पथ पर सीधा जा सकेंगे।
  • अहिमामऊ चौराहे से प्लासियो मॉल की तरफ यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहन अहिमामऊ चौराहे से एचसीएल तिराहा होते हुए संस्कृत तिराहे से ओवरहेड गोल चक्कर चौराहा होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें